Friday, October 14, 2011

राही

हम तो निकले थे दूर तलक जाने को,
पर रास्ता खत्म हो गया चलते चलते।

Thursday, October 13, 2011

दुश्वारी

ठंडी सी एक हवा का झौका,
चुभन सी पैदा करता है दिल में,
न जाने क्यों दिल धडकता है जोरो से,
बिना किसी जरुरत के,
ओ भी यू  गुजरते है सामने से,
अजनबियों की तरह जैसे,
सूरज ढलता है शाम होते होते ।